लाइव न्यूज़ :

ऐतिहासिक जीत के बाद जमकर जश्न मनाया न्यूजीलैंड टीम ने

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:06 IST

Open in App

साउथम्पटन , 25 जून दो साल कड़ी मेहनत करने के बाद भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियन बनी न्यूजीलैंड टीम ने स्वदेश रवाना होने से पहले यहां रात भर जमकर जश्न मनाया ।

न्यूजीलैंड टीम ने टेस्ट चैम्पियनशिप गदा को माइकल मेसन नाम भी दे दिया । मेसन न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हैं जो एक ही टेस्ट खेले हैं । उन्होंने 2004 में एक टेस्ट खेला और 2003 से 2010 के बीच 26 वनडे और तीन टी20 मैच खेले ।

कप्तान केन विलियमसन ने ‘स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड’ से कहा ,‘‘ यह शानदार रात थी । इतने शानदार मैच के बाद यह बनता था । दो साल की कड़ी मेहनत के बाद यह अद्भुत क्षण आया था । ऐसे में जश्न लाजमी था ।’’

जश्न के बाद सुबह सेहत कैसी थी, यह पूछने पर हरदिलअजीज कप्तन ने कहा ,‘‘ मेरी राय दूसरों से अलग हो सकती है । मुझे ठीक लग रहा था ।’’

यह पूछने पर कि जश्न कितनी बजे तक चला, उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आखिरी तक नहीं रूका था तो मुझसे सही उत्तर नहीं मिलेगा ।’’

सीनियर गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि नील वेगनेर ने गदा को अपनी आंखों से ओझल नहीं होने दिया ।

उन्होंने कहा , ‘‘ वैगी (वेगनेर) ने कल रात से गदा को आंख से ओझल नहीं होने दिया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ी बहुत खुश हैं ।जज्बात और जश्न का मिश्रण है । एक बार घर पहुंचने और पृथकवास पूरा होने के बाद भी यह जश्न जारी रहेगा ।’’

तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा ,‘‘ कल की रात बेहतरीन थी । छठे दिन तक मैच खिंचने के बाद जीत दर्ज की । सभी खिलाड़ियों के जज्बात उफान पर थे । खराब मौसम को लेकर निराशा भी थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम इतनी दूर हैं कि अपने देश में लोगों की प्रतिक्रिया का पता नहीं लेकिन हमें यकीन हैं कि उन्हें इस पर गर्व होगा । हमें घर पहुंचकर सभी के साथ जश्न मनाने का इंतजार है ।’’

विलियमसन स्वदेश में जश्न में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि ‘द हंड्रेड’ खेलने के लिये वह ब्रिटेन में ही रूकेंगे । 21 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में वह बर्मिंघम फिनिक्स का हिस्सा हैं ।डेवोन कोंवे, काइल जैमीसन और कोलिन डि ग्रांडहोमे भी इस टी20 टूर्नामेंट में खेलने के लिये इंग्लैंड में ही रूकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!