लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड की ताइक्वांडो और चेक गणराज्य की वॉलीबॉल खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव होने से ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:03 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई चेक गणराज्य की वॉलीबॉल खिलाड़ी मार्केता नौशचु और नीदरलैंड की ताइक्वांडो खिलाड़ी रेशमी आगिंक को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद ओलंपिक खेलों से हटना पड़ा।

इन दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के संक्रमण के मामले 10 तक पहुंच गये हैं।

चेक राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा, ‘‘मार्केता नौशचु कोविड-19 के नियमित जांच में लगातार नेगेटिव आ रही थी लेकिन कल एक अस्पष्ट नतीजे के बाद आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।’’

चेक गणराज्य के तीन एथलीट और एक कोच तोक्यो पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं।

चेक ओलंपिक समिति ने  दल मे कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद जांच शुरू कर दी है।  जिसमें उस चार्टर्ड विमान की जांच भी शामिल है जिससे खिलाड़ी और अधिकारी जापान आये थे।

नीदरलैंड की ओलंपिक समिति ने एक ट्वीट में ओगिंक के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ रेशमी ओगिंक के लिए दुखद खबर। कोविड-19 पाजिटिव रिपोर्ट के कारण वह दुर्भाग्य से खेलों में भाग नहीं ले पायेंगी।’’

नौश और ओगिंक दोनों को पृथकवास पर भेज दिया गया है।

चेक दल के खेल निदेशक मार्टिन डॉक्टर ने कहा, ‘‘ स्थिति गंभीर है, लेकिन हमने शुरुआत से ही इसे फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की है। दुर्भाग्य से, हम खेल त्रासदियों से नहीं बच पाए, मुझे बहुत खेद है।’’

चेक ओलंपिक समिति ने चार्टर उड़ान पर बीमारी के प्रसार की जांच शुरू कर दी हैं। जांच में इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि क्या उड़ान के पहले, दौरान और बाद में कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ सुरक्षा उपाय अपनाये गये थे और क्या यात्रा के दौरान किसी ने कोताही बरती।

तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने 12 नये मामलों की घोषणा की, जिससे खेलों से जुड़े संक्रमण की संख्या गुरुवार को 87 तक पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!