लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, फ्रांस में जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 18, 2018 11:26 IST

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन-थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फ्रांस में 85.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने अपने बेहतरीन करियर में एक और यादगार उपलब्धि दर्ज करते हुए फ्रांस में सोट्टेविले एथलेटिक्स मीट में मंगलवार को गोल्ड  मेडल जीत लिया।

नीरज ने 85.17 मीटर दूरी तक जैवलिन (भाला) फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता और सिल्वर मेडल जीतने वाले एंद्रियन माडारे (81.48 मीटर) और ब्रॉन्ज जीतने वाले एडिस मैटूसेविसियस (79.13 मीटर) से काफी आगे रहे।  

2012 लंदन ओंलपिक में गोल्ड जीतने वाले केशोर वॉलकट पोडियम तक पहुंचने में नाकाम रहे और 78.26 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पांचवें स्थान पर रहे। 

हालांकि नीरज का जैविलन थ्रो की दूरी उनके इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स से कुछ कम रही। नीरज ने इस साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 86.47 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता था और वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने 2016 में अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनिप में 86.48 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंकते हुए जूनियर वर्ल्ड  रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन इसके बाद वह रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गए थे।

चोपड़ा का अगला बड़ा इम्तिहान अगले महीने से इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स हैं, जहां उन्हें गोल्ड मेडल का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

टॅग्स :एथलेटिक्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!