लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह

By भाषा | Updated: August 18, 2020 08:12 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है...

Open in App

पहली बार इस साल राष्ट्रीय खेल समारोह कोरोना वायरस महामारी के कारण आनलाइन आयोजित हो सकते हैं जिसमें सभी विजेता अपनी अपनी जगह से 29 अगस्त को लॉग इन करेंगे। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ इस साल का पुरस्कार समारोह ऑनलाइन होगा। सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दिन ही सुबह विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी ।’’

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये जसपाल राणा के नाम की अनुशंसा

पिछले साल अनदेखी के बाद मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा के नाम की अनुशंसा खेल मंत्रालय द्वारा गठित चयन समिति ने इस वर्ष द्रोणचार्य पुरस्कार के लिये की है। तेरह कोचों के नाम की अनुशंसा की गई है। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने राणा का नाम भेजा था लेकिन उन्हें पुरस्कार नहीं दिया गया जिस पर काफी विवाद हुआ था।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राणा ने मनु भाकर, सौरभ चौधरी और अनीश भानवाला जैसे विश्व स्तरीय निशानेबाज तैयार किये हैं। सूत्रों के अनुसार राणा के अलावा हॉकी कोच रमेश पठानिया, जूड फेलिक्स और वुशू कोच कुलदीप पठानिया के नाम भी भेजे गए हैं। समझा जाता है कि समिति ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भी 15 नाम भेजे हैं। 

समिति में पूर्वक्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह, पूर्व पैरालम्पिक खिलाड़ी दीपा मलिक , पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरूआ मेहता, मुक्केबाज वेंकटेशन देवराजन , खेल कमेंटेटर अनीष बताविया और पत्रकार आलोक सिन्हा तथा नीरू भाटिया शामिल हैं। खेल मंत्रालय से भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव एल एस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम के सीईओ राजेश राजागोपालन इसमें हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!