लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय खेल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी बार 2015 में केरल में हुआ था आयोजन

By भाषा | Updated: May 28, 2020 19:28 IST

पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं, जिसका आखिरी बार आयोजन केरल में 2015 में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में होना था।कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के कारण इन्हें स्थगित करने का फैसला किया गया है।

नई दिल्ली। पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं। ये खेल अक्टूबर-नवंबर में गोवा में होने थे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने हाल ही में गोवा सरकार से कहा था कि वह इस साल 20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करे।

कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के कारण इन्हें स्थगित करने का फैसला किया गया। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा द्वारा भेजे गए एक बयान में गोवा के उप मुख्यमंत्री और खेल का भी प्रभार देख रहे मनोहर अजगांवकर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने कोरोना महामारी के कारण खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समिति सितंबर के आखिरी में बैठक करेगी और राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय की जाएगी। गोवा सरकार केंद्रीय खेल मंत्रालय से सलाह लेगी। खेलों के आयोजन के लिए चार महीने की अग्रिम सूचना चाहिए होगी।’’ पिछले राष्ट्रीय खेल केरल में 2015 में हुए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 158333 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4531 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि देशभर में 67691 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 86110 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!