लाइव न्यूज़ :

आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिपः वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ जुटे, जीते चुके हैं कई पदक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 17:29 IST

National and Asian Championships: जैसलमेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाया। सितंबर में दिल्ली में होने जा रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमे सभी राज्य के पुलिसकर्मी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय आयोजित नहीं हो रही थी।राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं।

National and Asian Championships: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीतकर ना सिर्फ जयपुर का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाले वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत रोहित जांगिड़ मार्च में जैसलमेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाया।

अब सितंबर में दिल्ली में होने जा रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमे सभी राज्य के पुलिसकर्मी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय आयोजित नहीं हो रही थी, जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम हुआ, रोहित आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं।

बता दें कि रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। पुलिसकर्मी रोहित ने तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली। जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक यादगार मुकाबला था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को बुरे तरीके से हराया था।

रोहित कहते है, जब मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था तो मेरे साथियों ने कहा, किसी से भी हार जाना लेकिन पाकिस्तान से कभी नहीं हारना। पहले राउंड में मैं पाकिस्तान फाइटर से पीछे था। साथियों ने इतना उत्साह बढ़ाया कि अगले ही राउंड में मैंने पाकिस्तानी फाइटर को नॉकआउट कर दिया।

चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को वुशु पदक दे चुके हैं। 65 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने वर्ल्ड रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  से उन्हें श्रेष्ठ  खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है।

रोहित को वीर तेजा पुरस्कार मिल चुका है। रोहित जांगिड़  का नाम वुशु के क्षेत्र में चमकता है जो चीनी मार्शल आर्ट का एक रूप है, जिसे कुंगफू के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह खेल विदेशी तटों पर लोकप्रिय है, भारत भी इस खेल में अपने कौशल को उजागर करके एक अनुकूल स्थिति हासिल करने में सक्षम है और जयपुर, राजस्थान का यह युवक इसका एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, यहां तक ​​कि देश के लिए कई पदक भी लाए हैं, जिसने उनकी लोकप्रियता को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!