लाइव न्यूज़ :

नैपोली ने रोमा को 4-0 से हराया, माराडोना को श्रृद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:50 IST

Open in App

मिलान, 30 नवंबर (एपी) नैपोली ने इटैलियन फुटबॉल लीग मैच में रोमा को 4-0 से शिकस्त दी जिसमें अर्जेंटीनी स्टार डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि दी गयी।

यह मैच भावनाओं से भरा था और बुधवार को माराडोना के निधन के बाद सीरी ए में नैपोली का यह पहला मैच था। माराडोना ने नैपोली को 1987 और 1990 में दो बार सीरी ए खिताब दिलाये थे। टीम ने इसके अलावा कोई और सीरी ए ट्राफी नहीं जीती है।

नैपोली के कप्तान लारेंजो इनसिग्ने ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैं और अधिक उत्साह से खेल रहा था और टीम के सभी साथी खिलाड़ी भी। ‘‘

इस जीत से नैपोली अंक तालिका में एसी मिलान से छह अंक नीचे रोमा और युवेंटस के साथ बराबरी पर पहुंच गया। एसी मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया।

मैच से पहले स्टेडियम के दोनों तरह खाली स्टैंड में माराडोना को श्रृद्धांजलि देने के लिये फूलों के गुलदस्ते रखे गये।

नैपोली के स्टाडियो सान पाओलो को अधिकारिक रूप से स्टाडियो डिएगो अर्मांडो माराडोना नाम दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!