लाइव न्यूज़ :

नागल और रामकुमार यूएस ओपन के क्वालीफायर्स में हारे

By भाषा | Updated: August 25, 2021 09:57 IST

Open in App

भारत के सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन दोनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर्स के पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। इस तरह से भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिताओं में संघर्ष भी जारी रहा। नागल को मंगलवार की रात को खेले गये मैच में अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच से 5-7, 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच दो घंटे 22 मिनट तक चला।नागल ने इस साल के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी लेकिन वह पहले दौर में हार गये थे। वह फ्रेंच ओपन के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये थे जबकि अज्ञात चोट के कारण उन्होंने विंबलडन क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं लिया था। रामकुमार पहला सेट जीतने के बावजूद दो घंटे 35 मिनट तक चले मैच में रूस के इवगेनी डोनस्कोय से 6-4, 6-7(1), 4-6 से हार गये। रामकुमार का 2014 से लेकर अब तक ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह बनाने यह 21वां प्रयास था। पुरुष एकल क्वालीफायर्स में अब भारतीयों की निगाहें प्रजनेश गुणेश्वरन पर टिकी रहेंगी जो कनाडा के ब्रायडन शनर के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे।अंकिता रैना भी महिला एकल क्वालीफायर्स के पहले दौर में अमेरिका की जैमी लोएब से हारकर बाहर हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!