लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में खेलने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं नडाल

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:02 IST

Open in App

रोम, 11 मई (एपी) दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल ने स्वीकार किया है कि वह सुनिश्चित नहीं है कि तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे या नहीं क्योंकि खेलों के महाकुंभ की शुरुआत से कुछ महीने पहले तक भी जापान में महामारी नियंत्रण में नहीं है।

नडाल को इटैलियन ओपन के अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को मेजबान देश यानिक सिनर से भिड़ना है।

सिनर ने इस साल मियामी ओपन के रूप में अपने पहले मास्टर्स फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने आस्ट्रेलिया ओपन का तैयारी टूर्नामेंट जीता और पिछले महीने बार्सीलोना ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

नडाल ने कहा, ‘‘सामान्य समय में ओलंपिक खेल हमेशा मेरी मुख्य प्राथमिकता होते थे। मौजूदा समय में ओलंपिक अब भी प्राथमिकता है लेकिन चीजें बदल गई हैं। हम लगभग डेढ़ साल से इस महामारी से जूझ रहे हैं और मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं फैसला थोड़े समय को ध्यान में रखकर लूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले छह महीने नहीं बल्कि कुछ हफ्तों का ही कार्यक्रम बना रहा हूं। यह सब कुछ बदलती चीजों पर निर्भर करेगा और मेरा शरीर तथा दिमाग कैसे प्रतिक्रिया देता है क्योंकि मैं पहले ही 35 बरस का हो चुका हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!