लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद को हराकर शीर्ष पर मजबूत हुआ मुम्बई

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:28 IST

Open in App

वास्को (गोवा), 20 दिसंबर मुम्बई सिटी एफसी ने रविवार को हैदराबाद एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में 2-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।

मौजूदा सत्र में यह हैदराबाद की पहली हार है जबकि मुम्बई की यह पांचवीं जीत है।

मुंबई के सात मैचों से अब उसके कुल 16 अंक हो गए हैं और अब उसने 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान से तीन अंकों की बढ़त बना ली है। हैदराबाद के छह मैचों से नौ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है।

विग्नेश दक्षिणमूर्ति ने बिपिन सिंह की मदद से मैच के 38वें मिनट में मुंबई का खाता खोला।

एक गोल से पिछड़ने के बाद हैदराबाद ने भी कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 45वें मिनट में हैदराबाद के पास बराबरी करने का शानदार मौका था लेकिन मोहम्मद यासिर का हेडर गोल पोस्ट के दूर से निकल गया।

मध्यांतर के बाद भी हैदराबाद ने आक्रमण जारी रखा। उसने 48वें और 50वें मिनट में दो हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

मुंबई ने 59वें मिनट में गोल करते हुए 2-0 की बढ़त ले ली। उसके लिए यह गोल एडम लेफोंड्रे ने किया जबकि इसमें रोवलिन बोर्गेस ने मदद की। मुंबई की यह बढ़त मैच के आखिर तक बरकरार रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!