लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु से हारी मुंबई, कर्नाटक की पुडुचेरी पर बड़ी जीत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:51 IST

Open in App

थुम्बा, आठ दिसंबर तमिलनाडु ने शाहरूख खान के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर के हरफनमौला खेल की बदौलत बुधवार को यहां विजय हजारे ट्राफी घरेलू एक दिवसीय ग्रुप बी मैच में गत चैम्पियन मुंबई को 54 रन से शिकस्त दी।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तमिलनाडु ने शाहरूख खान (66 रन) के अर्धशतक से 50 ओवर मे आठ विकेट पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया।

उसके लिये बाबा इंद्रजीत ने 45, सुंदर ने 34 तथा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और जगदीशन कौशिक ने 32-32 रन का योगदान दिया।

मुंबई के धवल कुलकर्णी को तीन विकेट मिले जबकि मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने दो दो विकेट हासिल किये।

पृथ्वी साव और श्रेयस अय्यर के बिना खेल रही मुंबई ने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जयसवाल और अरमान जाफर के विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिये।

कप्तान शम्स मुलानी ने 75 रन की अर्धशतकीय और साईराज पाटिल ने 42 रन की पारी खेली। लेकिन टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर सिमट गयी।

तमिलनाडु के लिये सुंदर ने 60 रन देकर तीन जबकि मनीमारन सिद्धार्थ ने 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। आर साई किशोर को दो विकेट मिले।

वहीं मंगलापुर में कर्नाटक ने पुडेचरी को 236 रन से रौंद दिया।

कर्नाटक ने सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (95), कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ (61), कप्तान मनीष पांडे (64) और श्रीनिवास शरत (55) के अर्धशतकों से 50 ओवर में छह विकेट पर 289 रन बनाये।

फिर उसने जगदीश सुचित और वासुकी कौशिक की मदद से पुडुचेरी को 17.3 ओवर में महज 53 रन पर समेटकर विशाल जीत दर्ज की।

जगदीश सुचित ने तीन ओवर में तीन रन देकर चार विकेट झटके जबकि वासुकी कौशिक ने छह ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

पुडुचेरी के लिये केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

ग्रुप के अन्य मैच में बंगाल ने बड़ौदा को 27 रन से पराजित किया। अभिषेक दास (62) और कैफ अहमद (67) के अर्धशतकों से बंगाल ने 49.4 ओवर में 230 रन का स्कोर खड़ा किया।

बड़ौदा के लिये अतीत सेठ ने चार, लुकमान मेरीवाला ने तीन और कृणाल पंडया ने दो विकेट हासिल किये।

फिर बंगाल ने बड़ौदा को 48.2 ओवर में 203 रन ही बनाने दिये।

बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप ने तीन जबकि मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद और ऋतिक चटर्जी ने दो दो विकेट झटके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!