लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा 'एमपी यूथ गेम्स 2023' का आयोजन, विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 14, 2023 14:49 IST

खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर होंगे। 23 सितम्बर 2023 को विकासखंड स्तर पर चयन स्पर्धा, 24 सितम्बर को जिला एवं 25 सितम्बर 2023 को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआयोजन की तिथियां निर्धारित हो गई हैं। 24 सितम्बर को जिला एवं 25 सितम्बर 2023 को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इंदौर: राज्य शासन द्वारा इस माह खेलो इंडिया की तर्ज पर एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक होंगे। इनमें  18 वर्ष से कम आयु (31 दिसंबर 2023 की स्थिति में ) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेंगे। इन आयोजनों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। 

खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों तथा 06 खेल सीधे राज्य स्तर पर होंगे। 23 सितम्बर 2023 को विकासखंड स्तर पर चयन स्पर्धा, 24 सितम्बर को जिला एवं 25 सितम्बर 2023 को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रीना चौहान ने बताया कि तैराकी की प्रतियोगिताएं तरण पुष्कर महु नाका इंदौर में, वेटलिफ्टिंग की श्रीराम जिम रोबोट चौराहा में, बास्केटबाल की बास्केटबाल काम्पलेक्स तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खेल मैदान खंडवा रोड इंदौर में होंगी।

यह प्रतियोगिताएं विकासखंड / जिला / संभाग स्तरीय होंगी। शेष 14 खेलों में टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो, योगासन, टेनिस, बाक्सिंग, बैडमिन्टन, शतरंज, हॉकी, खो-खो, फुटबाल, कबड्डी, व्हालीबाल, मलखम्ब शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं एमराल्ड हाईटस इंटर नेशनल स्कूल राऊ में आयोजित की जायेंगी। टेनिस एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर पर नहीं होंगी। इनके खिलाड़ी सीधे जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

13:38-

टॅग्स :Madhya PradeshShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!