लाइव न्यूज़ :

मप्र : फुटपाथ पर हॉकी के गुर सीखने को मजबूर युवा खिलाड़ी, सरकार ने मदद का भरोसा दिलाया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:47 IST

Open in App

इंदौर, आठ नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक अदद एस्ट्रो टर्फ मैदान के अभाव में फुटपाथ पर हॉकी के गुर सीखने को मजबूर युवा खिलाड़ियों की सुध लेते हुए राज्य सरकार के खेल विभाग के एक शीर्ष अफसर ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि हॉकी की इस नयी पौध के प्रशिक्षण के लिए माकूल इंतजाम किए जाएंगे।

गुजरे चार वर्षों में इंदौर के जिला जेल की चहारदीवारी से सटे फुटपाथ पर युवा खिलाड़ियों के हॉकी खेलने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं और मीडिया भी इस मुद्दे को लगातार उठाता रहा है। लेकिन इन खिलाड़ियों को मैदान अब तक नसीब नहीं हो सका है।

इस बारे में पूछे जाने पर राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के निदेशक रवि कुमार गुप्ता ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "आपने (मीडिया) इस ओर हमारा ध्यान दिलाया है, तो हम इंदौर में संबंधित हॉकी खिलाड़ियों के लिए मैदान का उचित इंतजाम करेंगे। आपको आने वाले दिनों में इस विषय में सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।"

वर्ष 1940 में स्थापित प्रकाश हॉकी क्लब से जुड़े खिलाड़ी मयंक वर्मा ने बताया कि शहर में एस्ट्रो टर्फ मैदान के अभाव में उन जैसे कई युवा खिलाड़ी जिला जेल की चहारदीवारी से सटे फुटपाथ पर पिछले चार साल से खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म "चक दे इंडिया" (2007) से नयी ख्याति पाने वाले देश के पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी भी इसी फुटपाथ पर युवा खिलाड़ियों को अक्सर खेल के गुर सिखाते हैं।

वर्मा ने बताया, "हमारे क्लब के पुराने मैदान की जगह पर इंदौर नगर निगम ने जल शोधन संयंत्र बना दिया है। वैकल्पिक मैदान के अभाव में हम फुटपाथ पर प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। नये मैदान को लेकर हमें सरकार की ओर से कोरे आश्वासन ही मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!