लाइव न्यूज़ :

सात्विक . चिराग ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:30 IST

Open in App

बाली, 29 नवंबर दुनिया की 11वें नंबर की जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार से शुरू हो रहे सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जगह बना ली है ।

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे । जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो के भी सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्होंने जगह बनाई ।

उन्होंने जापानी जोड़ी को ‘ रोड टू बाली रेस’ में पछाड़ा । उन्हें कट में प्रवेश के लिये सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी मार्कस एफ गाइडोन और केविन एस को हराना था लेकिन वे 16 . 21, 18 . 21 से हार गए।

अकिरा और ताइची भी जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हार गए जिससे भारतीय जोड़ी को जगह मिल गई ।

चिराग ने इंस्टाग्राम पर लिखी ,‘‘ हम पहली बार विश्व टूर फाइनल्स खेलेंगे । दुनिया की शीर्ष आठ जोड़ियों के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित हूं । सभी को सहयोग के लिये धन्यवाद ।’’

इससे पहले लक्ष्य सेन 15 लाख डॉलर ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए । इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत, महिला जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी भाग ले रहे हैं ।

सिंधू ने 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीता था जबकि साइना नेहवाल 2011 में खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी । श्रीकांत और समीर वर्मा नॉकआउट चरण तक पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!