लाइव न्यूज़ :

टीआरएयू के खिलाफ मोहम्मडन एसी की नजरें जीत पर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:29 IST

Open in App

कल्याणी, चार मार्च मोहम्मडन एससी की टीम शुक्रवार को यहां टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) के खिलाफ आईलीग फुटबॉल मुकाबले में जीत के साथ शीर्ष पर चले रहे चर्चिल ब्रदर्स से अंकों के अंतर को कम करने के इरादे से उतरेगी।

मोहम्मडन एसी और टीआरएयू के बीच पिछला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था।

मोहम्मडन की टीम ने पिछले मैच में पेड्रो मांजी के गोल की बदौलत टूर्नामेंट में अजेय चली आ रही रीयल कश्मीर की टीम को हराया और शीर्ष छह में जगह पक्की की।

लीग में अंतिम चरण का खेल चल रहा है। मोहम्मडन की टीम चर्चिल और रीयल कश्मीर के बाद तीसरे स्थान पर है। टीम के 10 मैचों में 16 अंक हैं।

टीआरएयू ने पिछले मैच में दो बार पिछड़ने के बाद सुदेवा दिल्ली को हराकर शीर्ष छह में जगह बनाई। टीम छठे स्थान पर है। उसके भी मोहम्मडन के समान 10 मैचों में 16 अंक हैं और टीम छठे स्थान पर चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!