लाइव न्यूज़ :

मीराबाई चानू विश्व चैम्पियनशिप एवं राष्ट्रमंडल सीनियर चैम्पियनशिप से हटी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू सात से 17 दिसंबर के बीच उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल सीनियर चैम्पियनशिप से हट गयी है।

 मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं। वह भारत के मुख्य कोच विजय शर्मा की सलाह पर दोनों स्पर्धाओं से हट गयी है।

शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमरा मुख्य लक्ष्य (विश्व चैम्पियनशिप एवं राष्ट्रमंडल सीनियर चैम्पियनशिप के लिए) यह है कि भारोत्तोलक अगले साल के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रतियोगिता के लिए मीरा के नाम को भेजा था लेकिन उनका प्रदर्शन अभी उतना अच्छा नहीं हो पा रहा है। हम उनके स्नैच की तकनीक पर थोड़ा और काम कर रहे है। वह ओलंपिक पदक विजेता है, ऐसे में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उनका क्वालिफिकेशन कोई मुद्दा नहीं है।’’

राष्ट्रमंडल सीनियर चैम्पियनशिप का आयोजन पिछले साल (सिंगापुर में) होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हो सका था। इसका आयोजन भी विश्व चैम्पियनशिप के साथ उसी स्थल पर होगा।

युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा सहित देश के बीस भारोत्तोलक इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘ मीरा को कोई परेशानी नहीं है लेकिन यह एक रणनीतिक फैसला है। वह पिछले पांच साल से प्रतियोगिताओं में लगातार भाग ले रही है।

मीराबाई ने हालांकि पिछले महीने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें भार उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और दर्द महसूस हो रहा है।

एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता झिल्ली दलबेहेरा इस प्रतियोगिता में मीराबाई के वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह पहले 45 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!