लाइव न्यूज़ :

South Asian Games: मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल विश्व रिकॉर्ड से बेहतर स्कोर के साथ जीता गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: December 4, 2019 08:45 IST

उन्नीस वर्षीय मेहुली ने फाइनल में 253.3 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया। उनका यह प्रयास विश्व रिकॉर्ड 252.9 से 0.4 बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देमेहुली घोष ने विश्व रिकॉर्ड से बेहतर स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।भारत ने दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय निशानेबाजों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेल (सैग) में मंगलवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दांव पर लगे सभी पदक जीते, जिनमें से मेहुली घोष ने विश्व रिकॉर्ड से बेहतर स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेहुली का प्रयास हालांकि विश्व रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा, क्योंकि दक्षिण एशियाई खेलों के परिणाम को अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसएसएफ) रिकॉर्ड के लिहाज से मान्यता नहीं देती।

भारत ने दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्नीस वर्षीय मेहुली ने फाइनल में 253.3 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया। उनका यह प्रयास विश्व रिकॉर्ड 252.9 से 0.4 बेहतर है। विश्व रिकार्ड एक अन्य भारतीय अपूर्वी चंदेला के नाम पर है।

श्रीयंका सदांगी ने 250.8 अंक बनाकर रजत पदक जबकि श्रेया अग्रवाल ने 227.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 50 मीटर थ्री पिस्टल में चैन सिंह ने स्वर्ण और अखिल शेरोन ने रजत पदक जीता। योगेश सिंह और गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। भारत ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता।

एनआरएआई के एक शीर्ष अधिकारी ने मेहुली के रिकॉर्ड स्कोर के बारे में पीटीआई से कहा, ‘‘जहां तक मेरी जानकारी है सैग के परिणामों को रिकॉर्ड के लिहाज से मान्यता नहीं है। केवल विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, कोटा संबंधी प्रतियोगिताओं पर ही आईएसएसएफ रिकॉर्ड के लिहाज से विचार करता है। इसके अलावा अगर परिणामों को रिकॉर्ड में शामिल करना है तो वहां आईएसएसएफ का एक रेफरी होना जरूरी है।’’

टॅग्स :निशानेबाजीअपूर्वी चंदेला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!