लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में मेहुली घोष का दबदबा बरकरार, जीता सीनियर और जूनियर का खिताब

By भाषा | Updated: September 11, 2019 22:28 IST

मेहुली ने 252.7 अंक के साथ जूनियर फाइनल भी जीता। वह टीम की साथी और दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला के फाइनल के विश्व रिकार्ड 252.9 अंक से 0.2 अंक पीछे रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमेहुली घोष ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में 10 मीटर एयर राइफल के सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के खिताब जीत लिए।दुनिया की शीर्ष तीन निशानेबाजों की मौजूदगी में मेहुली ने सीनियर फाइनल में 251.9 अंक के साथ खिताब जीता।

नई दिल्ली, 11 सितंबर। मेहुली घोष ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में लगातार दूसरे दिन महिला 10 मीटर एयर राइफल के सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के खिताब जीत लिए। मेहुली ने मंगलवार को डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भी ये दोनों स्पर्धाएं जीती थी। क्वालिफाइंग में दुनिया की शीर्ष तीन निशानेबाजों की मौजूदगी में मेहुली ने सीनियर फाइनल में 251.9 अंक के साथ खिताब जीता।

इसके बाद मेहुली ने 252.7 अंक के साथ जूनियर फाइनल भी जीता। वह टीम की साथी और दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला के फाइनल के विश्व रिकार्ड 252.9 अंक से 0.2 अंक पीछे रहीं। मध्यप्रदेश की श्रेया अग्रवाल को लगातार दूसरे दिन मेहुली ने पछाड़ा। श्रेया कल सीनियर फाइनल में पिछड़ गई थी जबकि आज जूनियर फाइनल में 252 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रियो विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल वलारिवान सीनियर फाइनल में 251 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अपूर्वी और दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाजी अंजुम मोदगिल सीनियर फाइनल में क्रमश: छठे और चौथे स्थान पर रहीं।

हिमाचल की जीना खिट्टा ने इसी स्पर्धा का युवा वर्ग का खिताब लगातार दूसरे दिन 251 .1 अंक के साथ जीता। पंजाब की खुशी सैनी ने तीनों स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई। रेलवे के अखिल श्योराण ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का खिताब फाइनल में 455.5 अंक के साथ जीता। मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 455.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने हालांकि इसी स्पर्धा का जूनियर पुरुष ट्रायल जीता। दिल्ली के अर्पित गोयल ने फाइनल में 30 अंक के साथ पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का ट्रायल जीता। चंडीगढ़ के उदयवीर सिंह सिद्धू सीनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे लेकिन 32 अंक के साथ जूनियर ट्रायल जीतने में सफल रहे।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!