लाइव न्यूज़ :

मैक्सवेल, क्रिस्टियन और उनकी गर्भवती साथी को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 12:42 IST

Open in App

शारजाह, 12 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी खिलाड़ी डेनियल क्रिस्टियन तथा उनकी गर्भवती साथी जॉर्जिया डन को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।

    इस दुर्व्यवहार से गुस्साए मैक्सवेल ने ‘ऑनलाइन ट्रोल्स’ को ‘कचरा’ और ‘ बेहर घृणित’ करार दिया जबकि क्रिस्टियन ने अनुरोध किया कि उनकी साथी को इससे बाहर रखा जाए।

मैक्सवेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ आरसीबी के लिए शानदार सत्र रहा, दुर्भाग्य से हम उस जगह नहीं पहुंच पाये जिसके बारे में हमने सोचा था। इससे इस अद्भुत सत्र की हमारी उपलब्धि कम नहीं होती।  सोशल मीडिया पर जो ‘कचरा’  आ रहा है वह बहुत घृणा से भरा हुआ है।’’

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हम भी इंसान हैं जो हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। किसी को गाली देने के बजाय एक सभ्य इंसान बनने की कोशिश करें।’’

मैक्सवेल का यह बयान तब आया है जब आरसीबी की टीम सोमवार रात यहां एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से चार विकेट से हारकर इस टी20 लीग से बाहर हो गयी।

इस स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इस सत्र के दौरान आरसीबी को प्यार और समर्थन के लिए ‘असली प्रशंसकों’ को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ असली प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने खेल को अपना सब कुछ देने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की और प्यार दिया। दुर्भाग्य से यहां (ऑनलाइन मंच पर) कुछ बुरे लोग हैं जो सोशल मीडिया को एक खराब जगह बना देते हैं। यह अस्वीकार्य है। कृपया उनके जैसा न बनें।’’

मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी क्रिस्टियन ने भी आरोप लगाया कि उनकी गर्भवती साथी जॉर्जिया डन को आरसीबी के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।

क्रिश्चियन ने इस मैच में 1.4 ओवर में 29 रन खर्च किये जबकि बल्ले से सिर्फ नौ रन का योगदान दे सके थे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मेरे साथी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट (प्रतिक्रिया) को देखें। मेरे लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा था लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कृपया उसे इन सब से बाहर रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!