लाइव न्यूज़ :

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की निगाहें छठे खिताब पर, कर रही है इस खास तरीके से ट्रेनिंग

By भाषा | Updated: July 11, 2018 18:12 IST

Mary Kom: भारतीय स्टार बॉक्सर एमएसी मैरी कॉम छठे वर्ल्ड खिताब पर नजरें जमाए हुए खास स्टाइल में ट्रेनिंग कर रही हैं

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: भारतीय स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने कहा है कि उनकी निगाहें ऐतिहासिक छठे विश्व चैंपियनशिप खिताब पर लगी हैं और इसे हासिल करने के लिए वह पूरी रणनीति के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं। 35 वर्षीय मुक्केबाज ने कंधे की समस्या के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है लेकिन उनके नवंबर में नई दिल्ली में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने की उम्मीद है। 

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, 'मैं इस बारे में निश्चित हूं कि अगर मुझे कोई चोट नहीं लगती है और मैं अपनी ट्रेनिंग में अपना शत प्रतिशत देती हूं तो मैं कह सकती हूं कि मैं विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल करूंगी। अगर इस बीच में कुछ होता है तो मैं कुछ नहीं कह सकती। लेकिन मैं चोट से अच्छी तरह से उबर रही हूं।' 

मैरी कॉम ने कहा, 'मैं विश्व चैंपियनशिप के लिए पूरी रणनीति के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं। छह साल पहले हम दो-तीन घंटे तक ट्रेनिंग करते थे लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। हम एक घंटे की ट्रेनिंग में ही सब चीज कर लेते हैं। वापसी के लिए फिट रहना सबसे अहम होता है इसलिए मैं कहूंगी कि खिलाड़ी को अपनी ट्रेनिंग में चतुराई बरतनी चाहिए।' 

युवा मुक्केबाजों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि ये युवा मुक्केबाज गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाईं। 

मैरी कॉम ने कहा, 'लड़कियां अच्छी ट्रेनिंग कर रही हैं और कड़ी मेहनत कर रही हैं। मैं उन्हें एशियाई खेलों में अच्छा करके पदक जीतते हुए देखना चाहती हूं। महासंघ मुक्केबाजों की बेहतरी के लिए अच्छा कदम उठा रहा है।' 

टॅग्स :मैरी कॉममुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!