लाइव न्यूज़ :

प्रेसिडेंट्स कप: मैरीकॉम, बिधुड़ी कठिन चुनौती से पार पाकर फाइनल में

By भाषा | Updated: July 27, 2019 22:16 IST

मैरीकॉम (51 किलो) ने वियतनाम की अन्ह वो थी किम को सेमीफाइनल में 3-2 से हराया। वह अब ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंक्स एप्रिल से खेलेंगी।

Open in App

छह बार की विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता एम सी मैरीकॉम और विश्व चैम्पियनशिप पूर्व कांस्य पदक विजेता गौरव बिधुड़ी ने शनिवार को कठिन चुनौतियों से पार पाते हुए इंडोनेशिया में चल रहे 23वें प्रेसिडेंट्स कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया । मेरीकोम और बिधुड़ी के अलावा नौ अन्य मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए।

मैरीकॉम (51 किलो) ने वियतनाम की अन्ह वो थी किम को सेमीफाइनल में 3-2 से हराया। वह अब ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंक्स एप्रिल से खेलेंगी। भारत के स्टार मुक्केबाज बिधुड़ी (56 किलो) ने फिलीपींस के ओगारे जुनमिलारडो को 3-2 से हराया। अंकुश दास ने 64 किलो वर्ग में कोरिया के गिहियोन यू को मात दी, जबकि नीरज स्वामी ने इंडोनेशिया के लांगू कोर्नेलिस के को 3-2 से हराया।

अनंत प्रहलाद ने 52 किलो वर्ग में श्रीलंका के धर्मसेना पियाल को 5-0 से हराया। वहीं इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता जमुना बोरो ने 54 किलोवर्ग में इटली की जियुलिया लामागना को 5-0 से मात दी। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60किलो) और दिनेश डागर (69किलो) भी फाइनल में पहुंच गए।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजीमैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!