लाइव न्यूज़ :

Video: निशानेबाज मनु भाकर चला रहीं ट्रैक्टर, कोरोना के बीच घुसवारी का उठाया जमकर लुत्फ

By भाषा | Updated: June 24, 2020 21:02 IST

युवा भारतीय शूटर मनु भाकर कोरोना काल में अपने शौक पूरे कर रही हैं। वह इस दौरान घुड़सवारी करती भी नजर आईं...

Open in App
ठळक मुद्देनिशानेबाज मनु भाकर चला रही ट्रैक्टर।कोरोना के बीच कड़ी ट्रेनिंग और योग।

कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम होता नहीं दिख रहा जिससे शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर रोजमर्रा की एक जैसी ट्रेनिंग की बोरियत को खत्म करने के लिये खेतों में ट्रैक्टर चलाने के अलावा अपने शौक जैसे पेंटिंग और घुड़सवारी करने में समय बिता रही हैं।

मानसिक रूप भी फिट रहना जरूरी: कोविड-19 महामारी के चलते अभी खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पायी हैं, जिससे मनु हरियाणा के झज्जर जिले में अपने गांव गोरिया में ट्रेनिंग करने में जुटी हैं। अठारह वर्ष की निशानेबाज हालांकि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिये अन्य चीजें भी कर रही हैं।

मनु ने कहा, ‘‘महामारी को शुरू हुए काफी समय हो चुका है। मैं पेंटिंग करने के अलावा घुड़सवारी कर रही हूं और खेतों में ट्रैक्टर भी चला रही हूं।’’ टोक्यो ओलंपिक भी अगले साल तक स्थगित हो चुके हैं और कई अन्य प्रतियोगितायें भी स्थगित हो गयी या रद्द हो गयी हैं तो खिलाड़ियों के लिये ध्यान एकाग्रचित्त रखना चुनौती बन जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रही हूं और ध्यान केंद्रित किये हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योग और ध्यान इसमें काफी अहम भूमिका निभाते हैं, विशेषकर कोविड-19 द्वारा पैदा हुई इन मुश्किल परिस्थितियों में। इनसे मानसिक और शारीरिक समस्या निपटने में मदद मिलती है। जब आप ध्यान लगाते हो तो आप मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हो, आप जानते हो कि एकाग्र कैसे हुआ जाये।’’

हाल के दिनों में नहीं खेला टूर्नामेंट: यह पूछने पर कि जब चीजें सामान्य होंगी और खेल गतिविधियां शुरू होंगी तो खिलाड़ियों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है तो मनु ने कहा कि उनके लिये यह ज्यादा समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल के दिनों में कोई टूर्नामेंट नहीं खेला। शिविर भी रद्द हो गये। लेकिन मैं अपने गृहनगर में ट्रेनिंग कर रही हूं ताकि मेरा ध्यान केंद्रित रहे।’’

टॅग्स :मनु भाकरइंडियानिशानेबाजीकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!