लाइव न्यूज़ :

मनिका और शरत विश्व टेटे चैम्पियनशिप एकल स्पर्धा से बाहर, साथियान दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:44 IST

Open in App

ह्यूस्टन (अमेरिका), 24 नवंबर भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा बुधवार को यहां विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गयीं जबकि साथियान ज्ञानशेखरन ने पुरूष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

एक अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी शरत कमल भी पुरूष एकल स्पर्धा के पहले दौर में बाहर हो गये जबकि अयहिका मुखर्जी महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहीं।

साथियान पुरूष एकल के पहले दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय रहे।

देश की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की महिला खिलाड़ी मनिका को ब्राजील की ब्रूना ताकाहाशी से 3-4 (11-5, 15-13, 8-11, 4-11, 6-11, 11-4, 7-11) से हार मिली।

हमवतन सुतिर्था मुखर्जी और मधुरिका पाटकर को क्रमश: दक्षिण कोरिया की चोई हयोजू (11-8, 4-11, 5-11, 0-11, 4-11) और जापान की साकी शिबाता (7-11, 4-11, 3-11, 8-11) से पराजय झेलनी पड़ी।

अहयिका मुखर्जी महिला एकल में शुरूआती दौर में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र भारतीय रहीं। उन्होंने मिस्र की फराह अब्देल अजीज को 4-2 (11-7, 14-16, 8-11, 11-6, 11-9, 11-6) से हराया।

अब राउंड 64 में उनका सामना जापान की हिना हयाता से होगा जो इस समय दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी हैं।

मनिका और साथियान की मिश्रित युगल जोड़ी को राउंड 64 में बाई मिली है। मनिका और अर्चना कामत को महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में बाई मिली।

तोक्यो ओलंपियन साथियान ने पुरूष एकल के पहले दौर में यूक्रेन के यारोस्लाव जमुडेंको को 4-0 (11-2, 11-9, 11-4, 11-3) से हराया और अब उनका सामना राउंड 64 में रूस के टेबल टेनिस महासंघ के व्लादीमीर सिडोरेंको से होगा।

अन्य तीन भारतीय पुरूष एकल खिलाड़ी - शरत कमल, एंथोनी अमलराज और हरमीत देसाई - पहले दौर के मैच गंवा बैठे।

चार बार के ओलंपियन शरत कमल को बेल्जियम के सेड्रिक नुटिंक से 1-4 (11-9, 5-11, 6-11, 7-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा जबकि हरमीत को जर्मनी के बेनेडिक्ट डुडा से 0-4 (9-11, 7-11, 7-11, 4-11) से पराजय मिली।

अमलराज को नाईजीरिया के बोडे अबियोडुन से 3-4 (6-11, 11-5, 11-5, 8-11, 12-10, 9-11, 6-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

शरत कमल मिश्रित युगल में अब भी बने हुए, उन्होंने और अर्चना कामत ने सामी खेरोफ और कातिया केसाकी की अल्जीरियाई जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-6, 11-7) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

शरत कमल ने पुरूष युगल में साथियान के साथ जोड़ी बनायी है और दोनों को पहले दौर में बाई मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!