लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रियाल मैड्रिड के वराने से चार साल का करार किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:55 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 14 अगस्त (एपी) मैनचेस्टर यूनाइटेड ने फ्रांस के रक्षापंक्ति के फुटबॉल खिलाड़ी राफेल वराने के साथ चार साल का अनुबंध किया है।

इस करार की राशि लगभग 56 मिलियन डॉलर (लगभग चार अरब रुपये) की बतायी जा रही है।

यह 28 साल का खिलाड़ी इससे पहले 10 वर्षों तक स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल क्लब में शामिल रियाल मैड्रिड टीम का अहम सदस्य था। उन्होंने 2011 में रियाल मैड्रिड से जुड़ने के बाद टीम को चार चैम्पियन्स लीग खिताब सहित 18 ट्रॉफियां जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह 2018 में विश्व कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम के अहम सदस्य थे।

लीड्स के खिलाफ प्रीमियर लीग सत्र में यूनाइटेड के शुरूआती मैच से पहले वराने को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में प्रशंसकों के सामने पेश किया गया जो टीम की जर्सी के साथ मैदान पर आये। उन्होंने स्टेडियम में प्रशंसकों के सामने सेल्फी भी खींची।

वराने ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘मैनचेस्टर यूनाइटेड विश्व फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक है और यहां आने और प्रीमियर लीग में खेलने का मौका कुछ ऐसा है जिसे मैं ठुकरा नहीं सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!