लाइव न्यूज़ :

महमूदुल्लाह का अर्धशतक, बांग्लादेश ने पीएनजी को 182 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:35 IST

Open in App

अल अमेरात, 21 अक्टूबर कप्तान महमूदुल्लाह के तूफानी अर्धशतक से बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी मुकाबले में गुरुवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ सात विकेट पर 181 रन बनाए।

महमूदुल्लाह ने 28 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। अनुभवी शाकिब अल हसन ने भी 46 जबकि सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने 29 रन बनाए। मोहम्मद सैफुद्दीन ने अंत में छह गेंद में नाबाद 19 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया।

बांग्लादेश ने अंतिम चार ओवर में 58 रन जोड़े।

पीएनजी की ओर से कप्तान असद वला ने 26, काबुआ मोरिया ने 26 जबकि डेमियन रावु ने 40 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन दूसरी गेंद पर ही मोहम्मद नईम (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने काबुआ मोरिया की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर सेसे बाउ को कैच थमाया।

सलामी बल्लेबाज लिटन दास (29) और अनुभवी शाकिब ने इसके बाद पारी को संवारा। लिटन ने चाड सोपर पर छक्के के साथ पारी की पहली बाउंड्री जड़ी जबकि शाकिब ने भी डेमियन रावु पर छक्का मारा।

बांग्लादेश ने पावर प्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए।

कप्तान और बायें हाथ के स्पिनर असद वला ने लिटन को डीप मिडविकेट पर बाउ के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। लिटन ने 23 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का मारा।

शाकिब ने वला पर अपना दूसरा छक्का जड़ा लेकिन साइमन अताई ने अनुभवी मशफिकुर रहीम (05) को पवेलियन भेज दिया।

महमूदुल्लाह ने आते ही तेवर दिखाए और बाउ पर छक्का जड़ा।

शाकिब ने वला पर अपने तीसरे छक्के साथ 14वें ओवर में बांग्लादेश के रनों का शतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में अमिनी को कैच दे बैठे। उन्होंने 37 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के मारे।

महमूदुल्लाह ने 17वें ओवर में सोपर को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में दो छक्कों और चौके के साथ 19 रन बटोरे और इस दौरान 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

महमूदुल्लाह हालांकि अगले ओवर में रावु की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर सोपर को कैच दे बैठे।

अफीफ हुसैन (21) ने रावु पर लगातार दो चौके मारे लेकिन इसी ओवर में बांग्लादेश ने नुरुल हसन (00) का विकेट गंवा दिया।

मोरिया ने हुसैन को रावु के हाथों कैच कराया लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन (छह गेंद में नाबाद 19) ने अंतिम ओवर में सोपर पर लगातार दो छक्कों और एक चौके साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचा दिया। सोपर ने चार ओवर में 53 रन लुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!