लाइव न्यूज़ :

मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:32 IST

Open in App

दुबई, 10 दिसंबर (एपी) नॉर्वे के शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया।

उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने दुबई के एक्सपो 2020 में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट जीतने के लिए सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।

कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार चीजे ठीक हुई तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप विश्व चैम्पियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते है।

कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए दो मिलियन-यूरो (लगभग 17.13 करोड़) पुरस्कार का 60% अपने नाम किया।

नेपोम्नियाचची ने कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे है कि उनसे कहा गलती हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने करियर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें तेल के दाम, नई कीमतों की पूरी लिस्ट यहां

विश्वपुरानी पड़ती पीढ़ी से क्यों बढ़ने लगता है नई पीढ़ी का टकराव ?

भारतमहाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनावः भाजपा को 2431, शिवसेना को 1025 और राकांपा को 966 सीट, महायुति गठबंधन ने 4,422 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस-आप-बसपा का हाल

भारतनए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!