लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश ने बिहार को नौ विकेट से रौंदा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले आवेश खान और वेंकटेश अय्यर की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यहां बिहार को नौ विकेट से हरा दिया।

आवेश (छह रन पर तीन विकेट), वेंकटेश (दो रन पर दो विकेट), मिहिर हिरवानी (15 रन पर दो विकेट) और कुलदीप सेन (15 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सिर्फ 59 रन पर ढेर हो गई। बिहार की ओर से सकिबुल गनी (21) ही 20 रन के स्कोर को पार कर पाए।

मध्य प्रदेश ने इसके बाद वेंकटेश (नाबाद 36) और कुलदीप गेही (21) के बीच पहले विकेट की 48 रन की साझेदारी से 5.4 ओवर में ही एक विकेट पर 60 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की।

ग्रुप के अन्य मुकाबलों में केरल ने असम को आठ विकेट से हराया जबकि गुजरात ने भी रेलवे को इसी अंतर से मात दी।

असम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। केरल की ओर से बासिल थंपी ने 21 रन देकर तीन जबकि जलज सक्सेना ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाए।

केरल ने इसके जवाब में रोहन कुन्नुमल (नाबाद 56) , मोहम्मद अजहरूद्दीन (24) और सचिन बेबी (नाबाद 21) की पारियों की मदद से 12 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 122 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ रेलवे की टीम उपेंद्र यादव (41) की उपयोगी पारी के बावजूद नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से हार्दिक पटेल ने 21 रन देकर तीन जबकि रूष कलारिया और अर्जन नागवासवाला ने दो-दो विकेट चटकाए।

गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल पटेल (59) के अर्धशतक और कप्तान प्रिंयाक पंचाल (नाबाद 43) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 92 रन की साझेदारी की बदौलत 12 ओवर में ही दो विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की।

चौथे दौर के मुकाबलों के बाद मध्यप्रदेश और गुजरात समान 12 अंकों के साथ पहले दो स्थान पर हैं। इनके बाद केरल (आठ), असम (आठ), रेलवे (चार) और बिहार (चार) का नंबर आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!