लाइव न्यूज़ :

गेंद देखो और शॉट लगाओ, यही मेरी खासियत है : पंत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच मार्च भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को कहा कि ज्यादातर मौकों पर उन्हें अपने शॉट्स खेलने का मौका मिल जाता था लेकिन शुक्रवार को मैच की स्थिति को देखते हुए उन्हें अपनी शानदार पारी के दौरान स्ट्रोक्स खेलने से पहले क्रीज पर समय बिताना पड़ा।

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 118 गेंद में 101 रन की पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाये। जेम्स एंडसरसन की गेंद पर लगाया गया रिवर्स स्वीप शॉट दिन का उनका सबसे बेहतरीन शॉट था।

स्टंप के बाद जब इस खास स्ट्रोक के बारे में पूछा गया तो पंत ने कहा, ‘‘आपको रिवर्स फ्लिक के लिये पहले से योजना बनानी होती है लेकिन अगर भाग्य आपके साथ है तो आप जोखिम ले सकते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ज्यादातर समय पर ऐसा करने के लिये मौका मिल जाता था लेकिन मुझे मैच की परिस्थिति को देखकर ही आगे बढ़ना था। मैं टीम को जीतते हुए देखना चाहता हूं और अगर ऐसा करते हुए दर्शकों का मनोरंजन हो जाये तो मैं खुश हूं। ’’

पंत उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब मुश्किल पिच पर अन्य भारतीय बल्लेबाजों को रन जुटाने में मुश्किल हो रही थी। 23 साल के इस खिलाड़ी ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए क्रीज पर जमने में समय लिया और फिर आक्रामक शॉट्स खेले। उन्होंने डॉम बेस की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।

कुछ समय पहले तक पंत की गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये आलोचना की जाती थी लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें मैच की परिस्थिति को देखते हुए सतर्क होना पड़ा।

पंत ने कहा, ‘‘अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो उनका सम्मान करो और एक एक रन बनाओ, मेरे दिमाग में यही था। मैं मैच की स्थिति के हिसाब से खेलना चाहता हूं और फिर गेंद को देखकर ही शॉट लगाता हूं - यही मेरे खेल की खासियत है। ’’

पंत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (49 रन) के साथ 41 रन की साझेदारी के बाद वाशिंगटन सुंदर (60 रन बनाकर खेल रहे हैं) के साथ 113 रन की साझेदारी निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी के लिये रोहित के साथ क्रीज पर था तो योजना एक भागीदारी बनाने की थी, मेरे दिमाग में सिर्फ यही चीज थी। मैं सोच रहा था कि पिच को देखकर ही अपने शॉट्स खेलूंगा। ’’

पंत ने कहा, ‘‘टीम की योजना इंग्लैंड के कुल स्कोर 206 रन तक पहुंचने की थी और फिर एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर जितने ज्यादा रन जोड़ सकें, बनाने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!