तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 13:52 IST2021-07-19T13:52:15+5:302021-07-19T13:52:15+5:30

Lenny DiGama to be the lone Indian technical official in boxing at Tokyo Olympics | तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

तोक्यो ओलंपिक मुक्केबाजी में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे लेनी डिगामा

नयी दिल्ली, 19 जुलाई अनुभवी लेनी डिगामा तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अकेले भारतीय तकनीकी अधिकारी होंगे। वहां वह दो अन्य के साथ रेफरी और जजों का मूल्यांकन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि डिगामा कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

भारत के नौ मुक्केबाज (पांच पुरुष और चार महिला) 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।

गोवा के 67 वर्षीय डिगामा अनुभवी तकनीकी अधिकारी हैं। उन्हें रेफरी-जज का कई दशक का अनुभव है। उन्होंने कई विश्व और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में रेफरी और जज के रूप में हिस्सा लिया है। वह मई में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप में भी रेफरी और जजों का मूल्यांकन करने वाले एक अधिकारी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lenny DiGama to be the lone Indian technical official in boxing at Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे