लाइव न्यूज़ :

लैंगर ने कहा, आलोचनाओं को नजरअंदाज नहीं करूंगा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 12:50 IST

Open in App

मेलबर्न, दो फरवरी भारत के हाथों आस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने उनकी कोचिंग शैली की आलोचनाओं को ‘चेतावनी’ करार देते हुए कहा कि वह इन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे।

भारतीय टीम ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी। ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ के अनुसार राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ी लैंगर की कोचिंग शैली से खुश नहीं हैं।

लैंगर ने इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया लेकिन उन्होंने आलोचनाओं को शानदार उपहार के तौर पर स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर इसको नजरअंदाज नहीं कर रहा हूं और यह मेरे लिये एक चेतावनी है। जब भी मैं अपने कोचिंग करियर का समापन करूंगा उम्मीद है कि तब भी खुद को नौसिखिया कोच ही कहूंगा। मैं इन आलोचनाओं को अगले कुछ सप्ताह या महीनों तक शानदार उपहार के तौर पर लूंगा।’’

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के अनुबंध में अभी 18 महीने का समय बचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे मेंटोर वे लोग हैं जो मुझसे सच्ची बात कहते हैं और मेरी आलोचना करने से नहीं हिचकिचाते हैं। मुझे हमेशा इस तरह की ईमानदार प्रतिक्रिया चाहिए। हो सकता है कि कभी मुझे यह अच्छा न लगे लेकिन यह उपयोगी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!