लाइव न्यूज़ :

भारतीय गोल्फर जीव, लाहिड़ी ने वुड्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत के शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और अनिर्बान लाहिड़ी समेत दुनिया भर के खेल समुदाय और खेलप्रेमियों ने महान गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है ।

वुड्स लॉस एंजिलिस में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए और उनके पैरों का आपरेशन करना पड़ा ।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा से लेकर महान मुक्केबाज माइक टायसन और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों ने इस हादसे पर दुख जताया ।

जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट किया ,‘‘ हम टाइगर वुड्स के लिये प्रार्थना कर रहे हैं । हमने आपको अतीत में भी अनहोनी को होनी करते देखा है । इससे भी जल्दी उबर जाइये ।’’

लाहिड़ी ने लिखा ,‘‘ आपने जिन चुनौतियों का सामना किया है, उनकी कल्पना करना भी कठिन है । आप जल्दी स्वस्थ हो जाइये । गोल्फ जगत हाथ जोड़कर आपके लिये प्रार्थना कर रहा है ।’’

वुड्स उस समय एक टीवी शूट के लिये जा रहे थे और कार में अकेले थे जब सड़क के बीच ‘डिवाइडर’ से उनकी कार टकरा गई और दो लेन पार करते हुए कई बार पलट गई ।

डॉक्टरों को उनके दाहिने पैर में लगी गंभीर चोटों के लिये रॉड्स, स्क्रू और पिनें डालनी पड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!