लाइव न्यूज़ :

La Liga 2023: तालिका में 8 अंक की बढ़त, बार्सीलोना ने सेविला को 3-0 से हराया, रीयाल मैड्रिड को मल्लोर्का ने हराया, देखें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 15:43 IST

La Liga 2023: मैड्रिड के खिलाफ मल्लोर्का ने 1-0 कर उलटफेर भरी जीत दर्ज की जबकि बार्सीलोना ने एकतरफा मुकाबले में सेविला को 3-0 से शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देतालिका में शीर्ष पर आठ अंक की बड़ी बढ़त बना ली। प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में यह बार्सीलोना की लगातार 10वीं जीत है। 

La Liga 2023: रीयाल मैड्रिड की हार के बाद बार्सिलोना ने ला लिगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) के सत्र के दूसरे चरण में अपने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए तालिका में शीर्ष पर आठ अंक की बड़ी बढ़त बना ली। तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज मैड्रिड के खिलाफ मल्लोर्का ने 1-0 कर उलटफेर भरी जीत दर्ज की जबकि बार्सीलोना ने एकतरफा मुकाबले में सेविला को 3-0 से शिकस्त दी।

प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में यह बार्सीलोना की लगातार 10वीं जीत है। इस जीत के बाद बार्सीलोना के नाम 20 मैचों में 53 अंक है जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 45 अंक है। सत्र में कुल 38 मैच खेले जाने है। बार्सीलोना ने तीनों गोल मैच के दूसरे हाफ में किये। टीम के लिए जोर्डी अल्बा (58वां मिनट), जावी (70वां मिनट) और राफहिंहा (79वां मिनट) ने गोल किये।

मल्लोर्का के खिलाफ रीयाल मैड्रिड को नाचो (13वां मिनट) के आत्मघाती गोल का खामियाजा हार से भुगतना पड़ा। अन्य मैचों में वलाडोलिड ने रीयाल सोसिदाद को 1-0 से हराया। गिरोना ने वालेंसिया को इसी अंतर से  शिकस्त दी। 

टॅग्स :SpainReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!