लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रभाव : एनआईएस पटियाला में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:44 IST

Open in App

पटियाला, 10 अप्रैल पटियाला स्वास्थ्य विभाग ने देश में कोविड-19 से बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

भारत के शीर्ष एथलीट पटियाला में ट्रेनिंग करते हैं जिसमें ओलंपिक के लिये जाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं और उनके ट्रेनिंग करने का क्षेत्र ‘ग्रीन जोन’ में है और परिसर के बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के लिये वहां प्रवेश निषिद्ध है।

इस घटना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हमें इसके बारे में सूचित किया गया है। ’’

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोविड-19 मामलों के बढ़ने से शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में तीन हफ्ते की छुट्टियों की घोषणा की थी लेकिन कहा था कि ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी अपने मौजूदा शिविरों में ट्रेनिंग करना जारी रखेंगे।

भारत में पिछले कुछ दिनों में एक लाख से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आ रहे हैं।

साइ ने कहा था, ‘‘भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने सभी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में तीन हफ्ते के समय के लिये गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!