लाइव न्यूज़ :

कोलासो रिकार्ड ट्रांसफर फीस के साथ हैदराबाद एफसी छोड़ एटीकेएमबी से जुड़े

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:40 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 अप्रैल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) ने हैदराबाद एफसी के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी लिस्टन कोलासो से करार किया है जो किसी भी भारतीय के लिए रिकार्ड ट्रांसफर फीस (स्थानान्तरण शुल्क) है।

क्लब ने रविवार को बताया कि हैदराबाद एफसी और एटीके मोहन बागान एक अघोषित राशि के साथ इस ट्रांसफर के लिए सहमत हुए। यह 22 साल का खिलाड़ी एक जून से एटीकेएमबी से जुड़ेगा।

हैदराबाद एफसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ टीम की दीर्घकालिक स्थिरता पर ध्यान देने के लिए हैदराबाद एफसी लिस्टन को ट्रांसफर करने पर सहमत हुआ। इससे उसे एक भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक ट्रांसफर फीस मिली है।’’।

लिस्टन इस साल जनवरी में क्लब से जुड़े थे। उन्होंने आईएसएल के 23 मैचों में हैदराबाद के लिए चार गोल किये थे जबकि उनकी मदद से दूसरे खिलाडियों ने तीन गोल किये थे। क्लब के साथ शानदार सत्र के बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी पदार्पण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!