लाइव न्यूज़ :

कोहली ने पहले टेस्ट में ही स्पिनरों की मददगार पिचों को लेकर चेताया था, कहा ओली पोप ने

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:16 IST

Open in App

लंदन, दो अप्रैल इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने खुलासा किया है कि चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दौरान ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें चेताया था कि इसके बाद सपाट पिचें नहीं मिलने वाली हैं ।

फरवरी में पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल जैसे भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी और अगले तीनों टेस्ट हार गई ।

पोप ने सर्रे की सत्र पूर्व मीडिया कांर्फेंस में कहा ,‘‘ दूसरी पारी में ही पिच काफी स्पिन लेने लगी थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे याद है कि मैं दूसरे छोर पर खड़ा था और कोहली मेरे पास आकर बोले कि यह आखिरी सपाट पिच है । उसी समय मुझे लग गया था कि बल्लेबाजी के लिहाज से यह श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है ।’’

पोप ने कहा कि जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का भी मानना था कि यह सबसे कठिन हालात में से एक थे ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार पोप ने कहा ,‘‘ रूट और स्टोक्स से भी मैने बात की और उनका भी यही कहना था कि ये सबसे कठिन हालात में से थे । अगर उनके जैसे खिलाड़ी यह स्वीकार कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि यह कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा ।’’

अगले सप्ताह काउंटी चैम्पियनशिप खेलने की तैयारी में जुटे पोप ने कहा कि बबल से बाहर निकलकर वह राहत महसूस कर रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में बायो बबल काफी कठिन था । वहां होटल भी बिजनेस होटल जैसे थे जिनमें आउटडोर जगह बहुत कम थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे में खेलना या कुछ भी सामान्य कर पाना कठिन था । बाहर निकलना या कॉफी पीने जाना भी संभव नहीं था । शुक्र है कि उस बबल से बाहर निकल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!