लाइव न्यूज़ :

आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे कोहली

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:16 IST

Open in App

दुबई, 19 सितंबर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ेंगे।

अगले महीने टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के दो दिन बाद रविवार को कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

फ्रेंचाइजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक 32 साल के कोहली हालांकि आरसीबी की टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

कोहली ने आरसीबी द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘यह आरसीबी के कप्तान के रूप में मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अपने अंतिम आईपीएल मैच तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा। मैं मेरे ऊपर विश्वास और मेरा समर्थन करने के लिए आरसीबी के प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार और प्रेरणादायी यात्रा रही, आरसीबी टीम के प्रतिभावान खिलाड़ियों के समूह की कप्तानी करना। मैं इस मौके पर आरसीबी प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान फैसला नहीं था लेकिन काफी सोच विचार के साथ यह फैसला किया गया और इस शानदार फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हित में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!