लाइव न्यूज़ :

दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित केकेआर के मोर्गन और मैकुलम

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:44 IST

Open in App

दुबई, 16 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों के हटने के बाद यूएई में रविवार से बहाल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की वापसी से काफी उत्साहित हैं ।

कोविड-19 के बायो-बबल में कई मामले सामने आने के बाद मई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बीच में ही रोक दिया गया था जिसके बचे हुए मैच रविवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होंगे।

बुधवार को घोषणा की गयी कि अबुधाबी, दुबई और शारजाह में मैचों को देखने के लिये सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया जायेगा।

केकेआर की वेबसाइट के अनुसार मोर्गन ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, ‘‘इस साल आईपीएल में दर्शकों की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं। ईडन गार्डन्स पर केकेआर के प्रशंसकों का शोर सुने हुए काफी समय हो गया है। दुर्भाग्य से मैच घरेलू मैदान पर नहीं हो रहे लेकिन मैं यूएई में दर्शकों की आवाज सुनने के लिये बेताब हूं। ’’

मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने भी दर्शकों की स्टेडियम में वापसी के कदम का स्वागत किया और भरोसा जताया कि प्रशंसकों के समर्थन से उन्हें प्लेऑफ स्थान हासिल करने के लक्ष्य में मदद मिलेगी।

मैकुलम ने कहा, ‘‘यह वास्तव में शानदार है। हम इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि प्रशंसकों की स्टेडियम में वापसी होगी या नहीं। अब हमें पता चल गया है कि वे स्टेडियम में होंगे तो यह शानदार है। उम्मीद करता हूं कि सारे स्टेडियम केकेआर के प्रशंसकों से भरे होंगे। ’’

बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी भी दर्शकों की स्टेडियम में वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

केकेआर की टीम अबुधाबी में 20 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!