लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया: महाराष्ट्र की अवंतिका 100 मीटर फर्राटा चैम्पियन, दिल्ली के निसार ने भी मारी बाजी

By IANS | Updated: February 2, 2018 18:20 IST

महाराष्ट्र की अवंतिका नाराले ने शुक्रवार को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की 100 मीटर जीत ली।

Open in App

महाराष्ट्र की अवंतिका नाराले ने शुक्रवार को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की 100 मीटर जीत ली। अवंतिका ने 12.35 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। तमिलनाडु आर. गिरिधरनी को रजत मिला जबकि तमिलनाडु की ही एम. सैंट्रा टेरेसा मार्टिन ने कांस्य जीता। गिरिधरनी ने 12.49 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। सैंट्रा ने 12.61 सेकेंड में यह रेस पूरी की।

महाराष्ट्र को 800 मीटर दौड़ में भी सोना मिला। ताए बमहाने ने 2.13.37 मिनट के साथ इस स्पर्धा में पहला स्थान पाया। केरल की प्रीस्कला डेनियल ने 2.13.91 मिनट के साथ रजत जीता जबकि केरल की सैंड्रा एएस ने 2.15.92 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

परिणाम :

100 मीटर : महाराष्ट्र की अवंतिका नाराले ने 12.35 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया। तमिलनाजु की आर. गिरिधरनी ने 12.49 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पाया। तमिलनाडु की एम. सैंट्रा टेरेसा मार्टिन ने 12.61 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।

800 मीटर : महाराष्ट्र की ताए बमहाने ने 2.13.37 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। केरल की प्रीस्कला डेनियल ने 2.13.91 मिनट के साथ दूसरा और केरल की सैंड्रा एएस ने 2.15.92 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

3000 मीटर : हिमाचल की सीमा ने 10.15.15 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। उत्तर प्रदेश की अंतिमा पाल ने 10.18.19 मिनट के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेश की ही काजल ने 10.22.56 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

100 मीटर बाधा दौड़ : केरल की अपर्णा रॉय ने 14.02 सेकेंड के साथ पहला। तमिलनाडु की पीएम तबिथा ने 14.36 सेकेंड के साथ दूसरा और झारखंड की प्रतिभा कुमारी ने 14.54 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।

चक्का फेंक : हरियाणा की पूजा ने 41.01 मीटर के साथ पहला। तमिलनाडु की ए. जेंसी सुसन ने 4043 मीटर के साथ दूसरा और उत्तर प्रदेशकी निकिता वर्मा ने 39.27 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

ऊंची कूद : हरियाणा की रुबिना यादव ने 1.76 मीटर के साथ पहला। केरल की गायर्थी सिवा ने 1.65 मीटर के साथ दूसरा और कर्नाटक की एसबी सुप्रिया ने 1.65 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स : दिल्ली के निसार ने 100 मीटर में मारी बाजी

दिल्ली के निसार अहमद खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण के सबसे तेज धावक बने। निसार ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 100 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। निसार ने 10.76 सेकेंड में यह दूरी नापी। कर्नाटक के वीए शशिकांत ने 10.90 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हरियाणा के गोविंद ने 10.95 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

दिल्ली को शुक्रवार को एक और स्वर्ण मिला और यह ऊंची कूद में शाहनवाज खान ने हासिल किया। शाहनवाज ने 2.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। इस स्पर्धा में हरियाणा के मंदीप नैन ने 1.98 मीटर के साथ रजत जीता जबकि झारखंड के सूरज कुमार ने 1.90 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

एथलेटिक्स परिणाम : 

लड़के : 

100 मीटर : दिल्ली के निसार अहमद ने 10.76 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के वीए शशिकांत ने 10.90 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के गोविंद ने 10.95 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

800 मीटर : उत्तराखंड के अनु कुमार ने 1.52.08 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के एन. श्री किरन ने 1.54.13 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया। उत्तर प्रदेश के वासीम तोमर ने 1.55.78 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

3000 मीटर : गुजरात के मकवाना विशाल ने 8.48.79 मिनट के साथ पहला स्थान पाया। उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार ने .49.52 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया। उत्तराखंड के सिद्धार्थ फोर ने 8.53.53 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

110 मीटर बाधा दौड़ : ओडिशा के पुंगा सोरेन ने 14.12 सेकेंड के साथ पहला स्थान पाया। झारखंड के आदित्य प्रकाश ने 14.30 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पायाष तमिलनाडु के जी. निशांथराजा ने 14.57 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।

चक्का फेंक : मध्य प्रदेश के इकराम अली खान ने 51.39 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। पंजाब के धनवीर सिंह ने 50.64 मीट के साथ दूसरा और कर्नाटक के नागेंद्र नाइक ने 50.01 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

ऊंची कूद : दिल्ली के शाहनवाज खान ने 2.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। हरियाणा के मंदीप नैन ने 1.98 मीटर के साथ दूसरा और झारखंड के सूरज कुमार ने 1.90 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।

टॅग्स :खेलो इंडिया स्कूल गेम्सनिसार अहमददिल्लीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!