लाइव न्यूज़ :

ओडिशा को 2-1 से हराकर केरल ब्लास्टर्स ने सत्र की पहली जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:07 IST

Open in App

वास्को, पांच दिसंबर अल्वारो वाजक्वेज और प्रशांत करूथादथकुनी के गोल से केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां के तिलक मैदान में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में ओडिशा एफसी को 2-1 से शिकस्त देकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।

केरल के वाजक्वेज ने मैच के 62वें मिनट में पहला गोल किया जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी करुथादथकुनी ने 85वें मिनट में टीम बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत से टीम को तीन अंक मिले।

ओडिशा के लिए जावी हर्नांडेज की जगह मैदान पर उतरे निखिल राज ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज समय (90 + पांच मिनट) में गोलकर हार के अंतर को कम किया।

केरल की चार मैचों में यह पहली जीत है और टीम पांच अंक के साथ तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गयी है। ओडिशा की टीम तीन मैचों में छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!