लाइव न्यूज़ :

केनिन की मेलबर्न पार्क पर अच्छी वापसी, आंद्रीस्कू अभ्यास टूर्नामेंट से बाहर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:16 IST

Open in App

मेलबर्न, दो फरवरी (एपी) पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन में खिताब जीतने के बाद पहली बार मेलबर्न पार्क पर उतरने वाली सोफिया केनिन ने मंगलवार को यहां केवल एक सेट जीतने के बाद ही येर्रा वैली क्लासिक के अगले दौर में जगह बनायी।

इस मैच के लिये कुछ दर्शक भी मारग्रेट कोर्ट ऐरेना में मौजूद थे। केनिन ने पहला सेट 7-5 से जीता लेकिन इसके बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी कैमिला जियोर्गी चोटिल होने के कारण मैच से हट गयी।

केनिन ने कहा, ‘‘यहां वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। दर्शकों को देखकर अच्छा लगा। मैं बहुत खुश हूं। मुझे वास्तव में अपने प्रशंसकों की कमी खल रही थी। हम सभी के लिये 2020 कड़ा साल रहा। हमें उसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। ’’

येर्रा वैली क्लासिक उन छह टूर्नामेंटों में शामिल है जिनका इस सप्ताह मेलबर्न पार्क में आयोजन किया जा रहा है ताकि खिलाड़ी अगले सोमवार से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी कर सकें।

इस बीच 2019 की यूएस ओपन चैंपियन बियांका आंद्रीस्कू बुधवार से शुरू होने वाली ग्रैम्पियन्स ट्राफी से हट गयी हैं।

यह 20 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी ने घुटने और पांव की चोट के कारण 2019 की डब्ल्यूटीए ट्राफी के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। वह मेलबर्न में कड़े पृथकवास के बाद वापस लौटी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दो सप्ताह के पृथकवास के बाद वापसी करना अच्छा लग रहा है लेकिन अपनी टीम के साथ परामर्श करने के बाद मैंने आस्ट्रेलियाई ओपन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। ’’

इस बीच गिप्सलैंड ट्राफी के दूसरे दौर के मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त योहाना कोंटा ने बर्नार्डा पेरा को 6-2, 6-3 से जबकि एलिस मार्टेन्स ने मायो हिबी को 6-2, 6-2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!