लाइव न्यूज़ :

केन की हैट्रिक से इंग्लैंड का फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना लगभग पक्का

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:26 IST

Open in App

लंदन, 13 नवंबर (एपी) कप्तान हैरी केन की हैट्रिक गोल की मदद से इंग्लैंड ने फुटबॉल विश्व कप के यूरोपीय क्वालीफायर के मैच में शुक्रवार को अल्बानिया पर 5-0 की जीत के साथ अगले साल खेले जाने वाले वैश्विक टूर्नामेंट के लिए जगह लगभग पक्का कर लिया।

अगले साल कतर में नवंबर में खेले जाने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए टीम को ग्रुप आई के आगामी मुकाबले में सैन मारिनो को सिर्फ ड्रॉ पर रोकना है। सैन मारिनो फीफा रैंकिंग में सबसे निचले पायदान की टीम है।

केन ने मैच के 18वें, 33वें और 45 (+1) वें मिनट में गोल किये । 28 साल का यह खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले वायने रूनी से सिर्फ नौ गोल दूर है। रूनी ने 53 अंतरराष्ट्रीय गोल किये है जबकि केन का आंकड़ा 44 तक पहुंच गया।

इंग्लैंड के हैरी मैगुइर (नौवें मिनट) और जॉर्डन हेंडरसन (28वां मिनट) ने भी गोल किये। इंग्लैंड ग्रुप आई में नौ मैचों में 23 अंक के साथ शीर्ष पर है।

ग्रुप के अन्य मैच में हंगरी ने सैन मारिनो को 4-0 से हराया। हंगरी की नौ मैचों में यह चौथी जीत रही जबकि सैन मारिनो को नौ मैचों में नौवीं बार हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!