लाइव न्यूज़ :

युवेंटस ने कैगलियारी को हराकर वर्ष का सकारात्मक अंत किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 10:47 IST

Open in App

मिलान, 22 दिसंबर (एपी) युवेंटस ने कैगलियारी को 2-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में शीर्ष चार टीमों के करीब पहुंचने की तरफ कदम बढ़ाने के साथ ही वर्ष का सकारात्मक अंत भी किया।

मोइज कीन और फेडरिको बर्नारडेची ने युवेंटस की तरफ से गोल किये जिससे उसके और चौथे नंबर पर काबिज अटलांटा के बीच केवल चार अंक का अंतर रह गया है। अटलांटा ने जेनोवा के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटे।

अटलांटा के 38 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है जो चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने के लिये अंतिम स्थान होता है।

अटलांटा के पास नैपोली और एसी मिलान (दोनों 39 अंक) को पीछे छोड़कर इंटर मिलान (43 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका था लेकिन दूसरे डिवीजन में खिसकने के कगार पर खड़ी जेनोआ की टीम से अंक बांटने से उसे नुकसान हुआ। युवेंटस 34 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

इस बीच सालेरनिटाना के कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के कारण उडिन्से के खिलाफ उसका मैच नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!