लाइव न्यूज़ :

Junior Asia Cup Hockey Tournament: गत चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे को सिखाया सबक, 18-0 से जीत, अरिजीत और अमनदीप ने हैट्रिक बनाई, शनिवार को पाकिस्तान से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 21:58 IST

Junior Asia Cup Hockey Tournament: भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जापान से होगा, जबकि शनिवार को टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम ने चीनी ताइपे के डिफेंस को भेदने में लगातार कामयाबी हासिल की और गोल दागे। कप्तान उत्तम सिंह (10वें और 59वें मिनट) ने दो गोल किए।टीम दिसंबर में मलेशिया में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

Junior Asia Cup Hockey Tournament: गत चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां सुल्तान कबूस यूथ कॉम्प्लेक्स में चीनी ताइपे पर 18-0 की बेजोड़ जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के डिफेंस को भेदने में लगातार कामयाबी हासिल की और गोल दागे। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंदल (19वें, 29वें, 30वें, 59वें मिनट) और अमनदीप (38वें, 39वें, 41वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि बॉबी सिंह धामी (10वें और 46वें मिनट), आदित्य अर्जुन ललागे (37वें और 39वें मिनट) और कप्तान उत्तम सिंह (10वें और 59वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।

शारदा नंद तिवारी (11वें), अंगद बीर सिंह (37वें), आमिर अली (51वें), बोबी पूवन्ना चंदूरा (54वें) और योगंबर रावत (60वें) ने भी एक-एक गोल दागकर पूल के ए के मुकाबले को एकतरफा बनाया। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जापान से होगा।

जबकि शनिवार को टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से और रविवार को थाईलैंड से भिड़ेगी। भारत का लक्ष्य यहां टूर्नामेंट जीतकर इस साल होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना होगा। टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाली टीम दिसंबर में मलेशिया में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाएशिया कपपाकिस्तानचीनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!