लाइव न्यूज़ :

जेके राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:00 IST

Open in App

कोयंबटूर, 10 दिसंबर जेके टायर एफएमएससीआई 23वीं राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप (जेकेएनआरसी) शुक्रवार से यहां के चेट्टीपलयम के कारी मोटर स्पीडवे में शुरू होगी।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयोजकों ने इस वार्षिक आयोजन के दौरान कोरोना महामारी कारण कड़े दिशानिर्देश अपनाये हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। ऐसा खिलाड़ियों, टीमों, सहयोगी स्टाफ, आयोजकों और मीडिया की सुविधा को देखते हुए किया गया है।

जेके टायर मोटरस्पोटर्स के प्रमुख संजय शर्मा ने कहा, ‘‘हमने देश तथा दुनिया भर में पालन किए जा रहे सभी प्रोटोकॉल का अध्ययन किया और फिर खिलाड़ियों, टीमों, सहयोगी स्टाफ, आयोजकों और मीडिया की सुविधा को देखते हुए इन नियमों का सख्ती से पालन करने का फैसला किया। इस मुश्किल समय में हमें खुशी है कि हम एफएमएससीआई कैलेंडर की एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन करा पा रहे हैं। ’’

जेकेएनआरसी के इस सत्र में दो वर्गों में मुकाबले होंगे। पहला जेके फार्मूला एलजीबी 4 के तहत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जबकि दूसरा जेके टायर नोवाइस कप होगा जिसमें युवा चालक हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!