लाइव न्यूज़ :

एशिया कपः तीरंदाजी में आदिवासी लड़के गोरा हो ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

By सुमित राय | Updated: March 10, 2018 10:18 IST

भारतीय तीरंदाजी टीम में झारखंड के 17 साल के गोरा हो भी शामिल हैं, जिन्होंने पहला इंटरनेशनल मेडल अपने नाम किया है।

Open in App

बैंकॉक में आयोजित एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारतीय टीम में झारखंड के 17 साल के गोरा हो भी शामिल हैं। गोरा झारखंड के सरायकेला-खरसावां के रहने वाले हैं। यह पहला मौका है जब गोरा ने इंटरनेशनल मेडल अपने नाम किया है।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन टीम इवेन्ट में भारतीय तिकड़ी आकाश, गोरा हो और गौरव लांबे ने मंगोलियाई टीम को टाई ब्रेकर में 27-26 से हराया और देश के लिए तीसरा स्वर्ण जीता।

गोरा ने  सरायकेला के दुगनी स्थित आर्चरी एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। गोरा इससे पहले इंडियन राउंड में जूनियर व सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुका है। 2017 के जुलाई से उन्होंने रिकर्व वर्ग में आर्चरी करना शुरू किया है।

साल 2014 में गोरा ने 13 साल की उम्र में रांची में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। इसके बाद चिल्ड्रन्स डे पर राष्ट्रपति भवन में तीरंदाजी खेल के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी ने गोरा हो को पुरस्कृत किया था। उस वक्त गोरा हो की उम्र करीब 14 साल थी।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :तीरंदाजीखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!