लाइव न्यूज़ :

जेरेमी लालरिनुंगा ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:41 IST

Open in App

ताशकंद, 10 दिसंबर भारत के युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकें लेकिन शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के पुरूषों 67 किग्रा वजन वर्ग में 305 किग्रा के प्रयास से स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

वर्ष 2018 युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक भारोत्तोलक ने पुरूषों की 67 किग्रा स्पर्धा में 305 किग्रा (141 किग्रा + 164 किग्रा) के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पहला स्थान हासिल किया। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 306 किग्रा (140 किग्रा + 166 किग्रा) है।

उन्नीस साल के इस भारोत्तोलक ने पोडियम स्थान हासिल करते हुए स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। लेकिन वह क्लीन एवं जर्क वर्ग में ऐसा करने में विफल रहे जिसमें उन्होंने 168 किग्रा का वजन उठाने का असफल प्रयत्न किया।

विश्व चैम्पियनिशप भी राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के साथ आयोजित की जा रही है और मिजोरम का युवा स्नैच में चौथे और ओवरऑल सातवें स्थान पर रहा।

लालरिनुंगा के घुटने में यहां अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान चोट लग गयी थी।

वह मई में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल नहीं कर पाये थे।

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालीफाइंग स्पर्धा भी है।

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के प्रत्येक वजन वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता सीधे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई करेंगे जबकि बाकी अन्य राष्ट्रमंडल रैंकिंग द्वारा क्वालीफाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें तेल के दाम, नई कीमतों की पूरी लिस्ट यहां

विश्वपुरानी पड़ती पीढ़ी से क्यों बढ़ने लगता है नई पीढ़ी का टकराव ?

भारतमहाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनावः भाजपा को 2431, शिवसेना को 1025 और राकांपा को 966 सीट, महायुति गठबंधन ने 4,422 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस-आप-बसपा का हाल

भारतनए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!