लाइव न्यूज़ :

जापान ने कहा, वायरस को लेकर अमेरिका की यात्रा चेतावनी का ओलंपियन पर असर नहीं होगा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:14 IST

Open in App

तोक्यो, 25 मई (एपी) जापान की सरकार ने मंगलवार को इन चिंताओं को खारिज किया कि अमेरिका की अपने नागरिकों को जापान की यात्रा करने से बचने की चेतावनी देने का आगामी तोक्यो खेलों में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे ओलंपियन पर असर पड़ेगा।

अमेरिकी अधिकारियों ने वायरस के एक प्रकार से जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का हवाला देकर यह बात कही। अमेरिका कहना है कि इस वायरस से टीके लगवा चुके लोगों को भी खतरा है। अमेरिका ने अपने देश के नागरिकों के जापान की यात्रा करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन इस चेतावनी का बीमा की दरों पर असर पड़ सकता है और साथ ही 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों में हिस्सा लेने पर विचार कर रहे खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों का फैसला प्रभावित हो सकता है।

जापान के अधिकतर बड़े शहर आपातकाल की स्थिति का सामना का रहे हैं और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण जून के मध्य तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है।

इससे चिंता बढ़ गई कि अगर अस्पतालों पर इसी तरह दबाव रहेगा और देश में इतने कम लोगों का टीकाकरण होगा तो जापान में ओलंपिक के लिए आने वाले हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी से कैसे निपटा जाएगा।

जपान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु केतो ने मंगलवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अमेरिका चेतावनी में जरूरी यात्रा को प्रतिबंधित नहीं किया गया है और जापान का मानना है कि ओलंपिक के आयोजन को लेकर तोक्यो के प्रयासों के लिए अमेरिकी समर्थन में कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि खेलों के आयोजन को लेकर जापान की सरकार की प्रतिबद्धता के समर्थन पर अमेरिका की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।’’

केतो ने कहा कि वाशिंगटन ने तोक्यो से कहा है कि यात्रा चेतावनी अमेरिकी ओलंपिक टीम के प्रतिनिधित्व से नहीं जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!