लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के खिलाफ जीत से प्लेऑफ की उम्मीद जीवंत रखना चाहेगा जमशेदपुर

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:09 IST

Open in App

वास्को, 23 जनवरी जमशेदपुर एफसी लगातार तीन शिकस्त के बाद रविवार को हैदराबाद एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत हासिल करने के लिये बेताब होगा।

जमशेदपुर की टीम लगातार तीन हार से तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी। पर अब उसकी कोशिश इस हार के सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल करने की होगी क्योंकि उसकी निगाहें पहली बार प्ले ऑफ के लिये क्वालीफाई करने पर लगी हैं।

ओवेन कोएल के रूप में उसके पास ऐसा कोच मौजूद है जो जानता है कि ऐसा करने के लिये उसे क्या करना चाहिए। पिछले सत्र में कोएल ने बीच सत्र में चेन्नइयिन से जुड़कर उसे तालिका में निचले स्थान से फाइनल तक पहुंचाया था।

हाल के मैचों में निराशाजनक परिणाम के बावजूद कोएल को लगता है कि जमशेदपुर इस बार शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये अभी आठ मैच और खेलने हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई ऐसा करने की चुनौती को जानता है तो वो मैं हूं क्योंकि मैं पिछले सत्र में चेन्नइयिन के साथ तालिका में निचले स्थान पर था जिसके बाद हमारा सफर शानदार रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस लिहाज से जमशेदपुर बेहतर स्थिति में है। ’’

वहीं हैदराबाद की टीम अच्छी फार्म में है और उसे पिछले चार मैचों में हार नहीं मिली है। पर हैदराबाद के कोच मैनुअल मार्केज को दोनों टीमों के लिये मुश्किल मैच की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी टीम के खिलाफ खेलेंगे जो लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज करना चाहेंगी। वे शीर्ष चार में पहुंचना चाहते हैं इसलिये मुकाबला कठिन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!