लाइव न्यूज़ :

अय्यर की वापसी से मजबूत होगी टीम, अच्छी शुरुआत की जरूरत : धवन

By भाषा | Updated: September 12, 2021 14:12 IST

Open in App

दुबई, 12 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को कहा कि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम और मजबूत होगी जिससे टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान को शानदार तरीके से  आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

आईपीएल 2021 के बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में कई फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था। लीग का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा।

धवन ने फ्रेंचाइजी से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लीग के पहले चरण में शानदार लय में थे लेकिन उसके स्थगित होते ही यह लय टूट गयी। ऐसे में हमें फिर से उस लय को हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी। ’’

इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि टीम का संतुलन अच्छा है और श्रेयस अय्यर की वापसी से वह और मजबूत हुई है।’’

अय्यर चोटिल होने के कारण लीग के पहले चरण का हिस्सा नहीं बन पाये थे। उन्हें यह चोट मार्च में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में लगी थी।

मौजूदा सत्र में अब तक के शीर्ष स्कोरर धवन ने कहा कि टीम का ध्यान लीग के दूसरे चरण में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले शुरुआती मुकाबले पर है। 

सत्र के आठ मैचों में तीन अर्धशतक के साथ 380 रन बनाने वाले इस 35 साल के वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ लय हासिल करना बहुत अच्छा है। टीम के अंदर बेहतर माहौल है। सभी लड़के (खिलाड़ी) बहुत मेहनत कर रहे हैं और मैं आईपीएल सत्र के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं आगामी मैच खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह काफी जरूरी है कि हम अच्छी शुरुआत करें। हमें पहले मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है और इसलिए हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हमें मैचों के दौरान अपनी कड़ी मेहनत को मैदान में उतराने के साथ अच्छा नतीजा हासिल करना होगा।’’

पिछले साल की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स का 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!