लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: उत्तर प्रदेश के मेराज अहमद खान ने किया ऐतिहासिक कारनामा, मिंसु किम और बेन लीवेलिन को हराकर 46 साल की उम्र में जीता स्वर्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 20:39 IST

ISSF World Cup: 40 शॉट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के 46 वर्ष के मेराज अहमद खान ने 37 का स्कोर करके कोरिया के मिंसु किम (36) और ब्रिटेन के बेन लीवेलिन (26) को पछाड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देचांगवन में भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य मेराज ने 2016 में रियो दि जिनेरियो विश्व कप में रजत पदक जीता था।महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 27 हिट्स के साथ शीर्ष पर रहे।

ISSF World Cup: भारत के अनुभवी निशानेबाज मेराज अहमद खान ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। 40 शॉट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के 46 वर्ष के मेराज ने 37 का स्कोर करके कोरिया के मिंसु किम (36) और ब्रिटेन के बेन लीवेलिन (26) को पछाड़ा।

मेराज ने क्वालीफाइंग में पहले दो दिन 125 में से 119 स्कोर किया। उन्होंने पांच निशानेबाजों के शूटआफ में जीत दर्ज करके स्वर्ण जीता। दो बार के ओलंपियन और इस बार चांगवन में भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य मेराज ने 2016 में रियो दि जिनेरियो विश्व कप में रजत पदक जीता था।

इससे पहले अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसी और सिफ्ट कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने आस्ट्रिया की शैलीन वाइबेल, एन उंगेरांक और रेबेका कोएक को 16 . 6 से हराया। यह दिन लेकिन मेराज के नाम रहा।

क्वालीफाइंग में 119 स्कोर करने के बाद वह आखिरी दो क्वालीफिकेशन स्थानों के लिये चार अन्य के साथ दौड़ में थे जिनमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कुवैत के अब्दुल्लाह अल रशीदी शामिल थे। रैंकिंग दौर में उनका सामना जर्मनी के स्वेन कोर्ते , कोरिया के मिंकी चो और साइप्रस के निकोलस वासिलू से था। वह 27 हिट्स के साथ शीर्ष पर रहे।

अन्य नतीजों में विजयवीर सिद्धू ने रैंकिंग राउंड में जगह बनाई लेकिन पदक दौर में नहीं पहुंच सके। अनीश और समीर पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में पहली बाधा पार नहीं कर पाये। विजयवीर छठे, अनीश 12वें, समीर 30वें स्थान पर रहे जबकि महिलाओं के स्कीट वर्ग में मुफद्दल दीसावाला 23वें स्थान पर रही। भारत 13 पदक (पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) जीतकर अभी भी पदक तालिका में शीर्ष पर है। 

टॅग्स :निशानेबाजीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!